
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट किया गया हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जैसे ही उसकी पहचान होगी, परिजनों को सूचित किया जाएगा। घटना स्थल पर लगे आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।